टनकपुर(चंपावत)। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि वार्ड संख्या 6, कर्मचारी कॉलोनी निवासी वादी नीलम महरा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने खालीमहुवट, झनकईया, जिला ऊधमसिंह नगर निवासी आरोपी पति संजय महरा, सास भवानी देवी, ससुर होशियार सिंह, रवि मेहरा और रवि मेहरा की पत्नी समेत पांच पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज किया गया है।