बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी प्रशासन ने प्री-मानसून और मानसून काल के दौरान शारदा नदी और तट के पास लोगों से न जाने की अपील की है। इस संबंध में नदी तट के ग्रामीणों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये सावधान किया जा रहा है। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने बताया कि मानसून काल में 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने और घटने पर टनकपुर बैराज के गेट खोलने और बंद करने पड़ते हैं। इससे नदी और तट पर जाने वालों के लिए खतरा बना रहता है। एनएचपीसी प्रशासन ने कहा है कि मानसून काल में हुई किसी तरह की दुर्घटना के लिए उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। संवाद