फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय विकास की पढ़ाई करेंगे डीएम

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
सवा साल तक चंपावत के डीएम रहे नरेंद्र सिंह भंडारी, 26 को होंगे रवाना
विज्ञापन

चंपावत। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी यूएसए के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय विकास के संबंध में पढ़ाई करेंगे। वे दो वर्ष के अध्ययन अवकाश के लिए 26 जुलाई को रवाना होंगे। उनके स्थान पर चंपावत को जल्द ही नया जिलाधिकारी मिलेगा। वे सवा साल तक चंपावत के डीएम रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र वाले चंपावत जिले में विकास की 200 से अधिक योजनाएं चल रही हैं। चंपावत जिले को आदर्श स्वरूप देने के मुख्यमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीएम की विभिन्न घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने से लेकर समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ कार्य कराने का उन्होंने प्रयास किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें