चंपावत में आदर्श प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के आदर्श प्राथमिक विद्यालय गोरलचौड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के शौचालय में गंदगी होने पर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी कक्षाओं में जाकर छात्रों से वार्ता की और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक को निर्देश दिए कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को कंप्यूटर के माध्यम से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराएं। उन्होंने पुस्तकालय में रखे प्रोजेक्टर के माध्यम से भी छात्रों को शिक्षा दिलाने, विद्यालय परिसर में अधिक मात्रा में हो रही झाड़ियों को काटने के साथ ही परिसर में समय-समय पर सफाई करते रहने के भी निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाध्यापक कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, सहायक अध्यापिका कमलेश जोशी आदि मौजूद थे। संवाद