फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रॉ के साथ ही लायंस क्लब दीपावली मेला संपन्न

विज्ञापन
बनबसा में लायंस मेले में उपस्थित दर्शक। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लायंस क्लब के दो दिनी दीपावली मेले में बरेली से आए मैसी ग्रुप की प्रस्तुतियों पर दर्शक रातभर झूमे। क्लब के अध्यक्ष रमेश उप्रेती ने समापन सत्र के अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज प्रांगण में रविवार रात लायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला संपन्न हो गया। बरेली के मैसी ग्रुप से जुड़े गायकों के पुराने फिल्मी गीत सुनाए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्य कैप्टन हरीश कापड़ी, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा, एलायंस क्लब के अध्यक्ष मोहन बिष्ट, सदस्य कमल जैन, उमेद सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया गया।
मेला चेयरमैन परमजीत सिंह गांधी ने संचालन किया। बच्चों ने वहां लगे झूले, मिकी माउस आदि का आनंद उठाया। लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टालों पर पकवानों का स्वाद चखा। मेले में लगी दुकानों में खरीदारी भी की गई। क्लब के सचिव विजय जोशी, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, जगजीत सिंह गांधी, सत्यनारायण गोयल, अमरजीत सिंह गांधी, भूपाल भट्ट, कंवन सिंह यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

नेपाल की अंजू बूड़ा को मिली बाइक
बनबसा (चंपावत)। दिवाली मेले में लकी ड्रॉ भी बेचे गए। इन कूपनों की बिक्री से होने वाली आय से जरूरतमंदों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराए जाएंगे। लायंस क्लब के लकी कूपन संख्या 6485 पर पहला इनाम बाइक नेपाल की अंजू बूड़ा के नाम रहा। दूसरा पुरस्कार कूपन संख्या 6127 फ्रिज टनकपुर के रमेश कुमार, तीसरा पुरस्कार कूपन संख्या 1075 एलईडी टीवी गढ़ीगोठ के कल्याण चंद एवं चौथा पुरस्कार कूपन संख्या 5144 वाशिंग मशीन काशीपुर के विशाल गुप्ता के नाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें