टनकपुर (चंपावत)। मंगलवार को शारदा घाट में स्नान करते समय एक श्रद्धालु बहने लगा। सूचना पर गोताखोर टीम ने उसे बचाया। गांव मोहनपुर, जिला मैनपुरी, यूपी निवासी बजरंगी लाल पुत्र स्व़ शांतिस्वरूप मां पूर्णागिरि दर्शन कर मंगलवार को स्नान कर रहा था। हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद ने बताया कि स्नान के दौरान श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे समय रहते गोताखोर टीम ने बचा लिया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। पुलिस टीम में गोताखोर रविंद्र पहलवान, नीलम चंद आदि रहे। संवाद