चंपावत के नरियाल गांव में दुर्घटनाग्रस्त जिपं का कूड़ा वाहन। संवाद
चंपावत। जिले के नरियाल गांव में जिला पंचायत का एक कूड़ा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 के माध्यम से इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल लाया गया।
सोमवार को जिला पंचायत का कूड़ा वाहन संख्या यूके 03 सीए 2053 कूड़ा उठाने ग्रामीण क्षेत्र की तरफ गया था। इस दौरान नरियाल गांव के भगिना भंडारी में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार चालक कमल सिंह (32) पुत्र सतवीर सिंह, प्रिंस (20) पुत्र अनिल और राजन (20) पुत्र राजेश गंभीर निवासी मुरादाबाद हाल निवासी चंपावत गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को खाई से निकाला और 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। बताया कि जिला पंचायत का कूड़ा वाहन ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा उठाने के लिए गए था। इधर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रवि ने तीनों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताएं कि तीनों ही घायल खतरे से बाहर है।