फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला पंचायत तीन स्थानों में लगाएगा हैंडपंप

Mon, 26 Feb 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला पंचायत की ओर से राज्य वित्त मद में तीन ग्रामीण स्थानों पर पेयजल संकट से निपटने के लिए हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत को राज्य वित्त मद में 10.50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। हैंडपंपों के निर्माण से पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी के अनुसार राज्य वित्त के तहत लोहाघाट विकासखंड के कलीगांव के टूंणा में 3.50 लाख की लागत से हैंडपंप का निर्माण होगा। इसी प्रकार बाराकोट विकासखंड के फरतोला में चार लाख और ग्राम पंचायत बाराकोट में तीन लाख रुपये की लागत से हैंडपंपों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें