फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला पंचायत पर धाम क्षेत्र की सुध न लेने का आरोप, साधा निशाना

Mon, 29 Jul 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ने जिला पंचायत पर मां पूर्णागिरि धाम व्यवस्थाओं के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। जिपं से वर्ष भर आने वाले श्रद्धालुओं ने लिए भी बिजली समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने पंचायती राज सचिव को ज्ञापन भेजकर मामला संज्ञान में लाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष तिवारी ने पत्र में कहा है कि वर्ष 2010 के बाद मेले का संचालन एसडीएम, मेला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अपर मुख्य अधिकारी जिपं और मंदिर समिति अध्यक्ष की ओर से किया जाता था। 2023 में शासन की सहमति पर एक बार फिर मंदिर समिति को दरकिनार करते हुए बिना समिति का पक्ष जाने मेले की संपूर्ण व्यवस्था जिला पंचायत को दे दी गई। जिपं की ओर से मेला अवधि भर कभी भी मंदिर समिति से कोई सामंजस्य नहीं बिठाया गया। जिपं की मेला क्षेत्र में करीब तीन करोड़ की आय होती है।
कार पार्किंग, मुंडन, सफाई के ठेके वर्ष भर के लिए कराता है और मेला अवधि समापन 15 जून निर्धारित थी। श्रद्धालुओं की आवाजाही देखते हुए जिलाधिकारी ने एक सप्ताह अवधि बढ़ाई थी। आरोप लगाया कि जिपं के कर्मी 16 जून के बाद मेला क्षेत्र से चले गए। धाम क्षेत्र में जगह-जगह भूस्ख्लन हो रहा है। मेला अवधि के बाद जनहित को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से संपूर्ण व्यवस्थाएं की जाती हैं। स्ट्रीट लाइटों की भी देखभाल नहीं हो रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं की वर्ष भर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
मेला अवधि में पूरी व्यवस्था की जाती है। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में साल भर की सफाई व्यवस्था के लिए ठेका हुआ है। शेष समय के लिए सफाई और बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। - विजय उप्रेती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला पंचायत, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें