फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चार अक्तूबर से

Sun, 28 Sep 2025 05:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें चार से छह अक्तूबर तक जीआईसी खेल मैदान में होने वाली प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की गई। डीईओ प्रारंभिक मान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रतियोगिता के लिए विभिन्न कार्य समितियों का गठन कर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र अधिकारी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में ब्लॉक स्तर से चयनित करीब 200 छात्र-छात्राएं दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहां पर उप शिक्षा अधिकारी पाटी संजय भट्ट, बाराकोट उप शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट, प्राथमिक शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, जूनियर संघ के रमेश देव, जीवन मेहता, कैलाश, दीप जोशी, चंद्र किशोर पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें