फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में सुलझा विवादः ग्रामीणों ने मांगी माफी, मुकदमा भी वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निमार्णाधीन बारहमासी मार्ग पर दूसरे पैकेज (बेलखेत से चंपावत) में काम करा रही कंपनी और परामर्शदाता एजेंसी के इंजीनियरों और ग्रामीणों के बीच दो दिन से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। ग्रामीणों की ओर से घटना को लेकर माफी मांगने के साथ ही मंगलवार शाम को विवाद खत्म हो गया। ग्रामीण जीवन सिंह बिष्ट की ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा भी वापस ले लिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। एनएच पर अमोड़ी के पास 19 जुलाई को किसी मामले में ग्रामीणों और कंपनी व परामर्शदता एजेंसी के इंजीनियरों के बीच विवाद हो गया था। गालीगलौज व धमकाने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एक इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जबकि कंपनी ने आरोपों को एकदम गलत बताते हुए उनके इंजीनियरों के साथ बदसलूकी व मारपीट की तोहमत मढ़ी थी। इसे लेकर कंपनी ने पुलिस से शिकायत करने के अलावा सोमवार से कार्य बहिष्कार भी किया था। इस मामले में कंपनी ने एक जनप्रतिनिधि पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया था। यद्यपि प्रतिनिधि ने आरोप से पल्ला झाड़ा है। कंपनी के प्रतिनिधि सुरेंद्र राणा ने इंजीनियरों से मंत्रणा करने के बाद सुलह पर सहमति जताई। अलबत्ता कंपनी, इंजीनियरों और काम करने वालों की सुरक्षा की मांग की। इधर, एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद मामला सुलझा लिया गया है। कंपनी को पुलिस जरूरी सुरक्षा मुहैय्या कराएगी। बोले डीएम :::- शिवालया कंपनी और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद विवाद निपट गया है। ग्रामीणों द्वारा माफी मांगने के साथ ही चल्थी में दर्ज कराया मुकदमा वापस लेे लिया गया है। कंपनी का कार्य बहिष्कार भी खत्म हो गया है।। - सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें