लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लाॅक के प्रसिद्ध हरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक की। लक्ष्मण गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर के विकास पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से व्यास पीठ की स्थापना और निर्माण, रसोई का नवनिर्माण, हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण और बेताल बाबा मंदिर के पास सुरक्षा दीवार निर्माण जैसे कार्यों पर मंथन किया गया। संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने किया। वहां मोहन चंद्र पांडेय, जगदीश चंद्र उप्रेती, कमल सिंह बोहरा, महेंद्र सिंह बोहरा, हयात सिंह, विक्रम सिंह, दीवान सिंह, केदार सिंह, ईश्वर सिंह, नारायण सिंह, मोहन सिंह, श्याम सिंह, संजय पांडेय आदि थे।