फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 200 यूनिट तक बिजली बिल पर मिले छूट

Mon, 13 Oct 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। इंसाफ द पावर वेलफेयर सोसायटी ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर 200 यूनिट तक बिजली बिल में छूट समेत छह सूत्री मांग की है। सोमवार को सोसायटी अध्यक्ष तिलक राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारी राजपाल सिंह के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने सीएम से बिजली बिल में छूट, स्मार्ट बिजली मीटर योजना पर रोक लगाने, विद्युत विक्रय दर समान करने, टनकपुर-बनबसा में मिनी सिडकुल की स्थापना, शारदा चुंगी बैराज मार्ग का निर्माण की मांग की। इसके साथ ही पिथौरागढ़ चुंगी का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर सुभाष चौक रखने की मांग भी उठाई। वहां पर बलविंदर सिंह, पुष्कर राम, सुभाष चंद्र सागर, रोहित गुप्ता, मीरा, चंद्रपाल, राधिका भट्ट, रीता देवी, पूनम कश्यप आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें