फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीन घंटे तक मतदान के लिए दिव्यांग को करना पड़ा इंतजार

Fri, 19 Apr 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
दिव्यांग ​शिवराज सिंह बिष्ट।
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। लोहाघाट विधानसभा के पाटी क्षेत्र के दयारी निवासी दिव्यांग शिवराज सिंह बिष्ट को मतदान के लिए सड़क पर तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। उनको घर से मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। किसी तरह वह मतदान केंद्र तक तो पहुंचे लेकिन व्हील चेयर में होने के कारण उनके लिए बिना किसी की मदद के मतदान केंद्र पनिया बूथ तक जाना आसान नहीं था। उन्होंने एसडीएम रिंकू बिष्ट को फोन कर जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर दिव्यांग को मतदान केंद्र तक पांच कर्मियों ने व्हील चेहर के साथ पहुंचाया और फिर मतदान के बाद उन्हें वापस सड़क तक छोड़ा। हालांकि मतदान के लिए उन्हें तीन घंटे सड़क पर इंतजार भी करना पड़ा। तब जाकर उन्होंने अपना मतदान किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें