फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Mon, 06 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों के प्रचार कार्य में संलिप्त पाए जाने पर लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर सीमा विश्वकर्मा ने दो शिक्षक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरओ ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा के चुनाव प्रचार में संलिप्त रहने की शिकायतें और प्रमाण मिलने के बाद उन्हें 48 घंटे का नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में नोटिस का जबाव नहीं दिया। इस कारण उनके खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन में कार्रवाई के लिए मतदान कार्मिक नोडल अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक और शिक्षक नेता जीवन मेहता को भी नोटिस जारी किया गया था। मेहता के मामले में सीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें