चंपावत/लोहाघाट। चंपावत में 27 सूत्री मांगों के लिए उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी है। लोक निर्माण विभाग परिसर में धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष गोपाल राम कालाकोटी, सचिव किशोर सिंह राठौर, प्रबुद्ध शर्मा, ऋषभ शाह, संदीप कुमार, सचिव पुनेठा, परमानंद पुनेठा आदि रहे। लोहाघाट में कर्मियों ने एनेक्सी भवन में नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कहा शासन स्तर पर हुई वार्ता में सहमति नहीं बन पाई। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो एक अप्रैल से आवश्यक सेवा संबंधी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर भी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। संचालन किशोर सिंह राठौर ने किया। इस दौरान प्रबुद्ध शर्मा, ऋषभ शाह, प्रशांत वर्मा, परमानंद पुनेठा, दीपिका मेहता, ज्योति, रामनवीस राणा, प्रमोद वर्मा, सुभाष पांडेय रहे।