फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच सहारा बनी 108

विज्ञापन
ヤ108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला।ヤ - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के चलते लोगों की परेशानी बढ़ी है। ऐसे में आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस यहां एक गर्भवती महिला के लिए आसरा बनी है। एंबुलेंस में ही महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। लोहाघाट ब्लॉक के खूना गांव में रविवार शाम छह बजे मोहित की पत्नी सपना देवी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन उस वक्त एंबुलेंस किसी अन्य मरीज को लेने गई थी। आपात चिकित्सा सेवा 108 के जिला समन्वयक भास्कर शर्मा ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चंपावत की 108 एंबुलेंस भेजी। यह एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर लोहाघाट आ रही थी, कि तीन किमी पहले सपना को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। 108 सेवा के इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन पंकज जोशी और ड्राइवर प्रकाश ने एंबुलेंस को रोड किनारे रोका एवं गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव कराया। मदद से खुश परिजनों ने 108 सेवा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें