फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर केस बता आगे जाने को कहा, अस्पताल में सामान्य प्रसव हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। गर्भवती के प्रसव को लेकर जिला अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। प्रसव के लिए आई गर्भवती को अस्पताल ने जटिल केस बता हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा लेकिन दर्द से कराह रही गर्भवती ने कुछ देर बाद जिला अस्पताल में ही सामान्य प्रसव से स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। सूचना मिलने पर सीएमओ ने जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के मंच निवासी प्रदीप बोरा की गर्भवती पत्नी सविता देवी (26) को शुक्रवार रात एकाएक तेज दर्द हुआ। पति के बाहर होने से महिला को पड़ोसियों की मदद से रात 11 बजे आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया। साथ गईं महिलाओं का आरोप है कि दर्द से कराह रही गर्भवती को देखने में डॉक्टर ने कोई तवज्जो नहीं दी। बाद में डॉक्टर ने केस को जटिल बता रेफर करने की मौखिक रूप से बात कही।
बाद में नर्स गर्भवती को वार्ड में ले गई, तभी कुछ देर में अस्पताल में ही सामान्य रूप से शिशु को जन्म दे दिया। शनिवार को गर्भवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ड्यूटी पर तैनात डॉ. लवप्रीत कौर ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि यहां पर आईसीयू न होने से मामला जटिल होने पर दिक्कत हो सकती थी लेकिन बाद में सामान्य प्रसव हुआ। सविता के अलावा तीन और प्रसव हुए।
विज्ञापन

प्रसूता से संबंधित पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। पीएमएस को पत्र भेज जानकारी मांगी गई है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
प्रसव के मामले में लापरवाही की सूचना मिली है। इससे पहले भी इलाज में ढिलाई के कई मामले आ चुके हैं। ऐसे मामले की डीजी और शासन को जानकारी दी जा रही है। मरीजों के इलाज में लापरवाही और शिष्ट व्यवहार न करने पर कार्रवाई की जाएगी। - केएस बृजवाल, नोडल अधिकारी, सीएम कैंप कार्यालय, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें