चमदेवल में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में उप विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी देते मदन कलौनी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सीमांत चमदेवल खेल मैदान में आयोजित चौखाम बाबा वॉलीबाल प्रतियोगिता में ढोरजा ने नेवलटुकरा टीम को पराजित कर ट्राफी में कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में ढोरजा की टीम ने नेवलटुकरा को 25-19 से पराजित कर ट्राफी में कब्जा जमाया। इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ढेक और मदन कलौनी ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को ट्राफी के अलावा पांच हजार और उप विजेता टीम को ट्राफी के अलावा तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। रेफरी किशोर, लाइनमैन राजू धौनी और स्कोरर धर्मेंद्र धौनी रहे। इस मौके पर किशोर धौनी, ग्राम प्रधान युगल धौनी, सूबेदार महा सिंह धौनी, भूप सिंह, चतुर सिंह, आनंद धौनी आदि मौजूद रहे।