आपदा में ध्वस्त धौनीशिलिंग का पंचायत घर। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक में पिछले दिनों हुई भारी बारिश में धौनी शिलिंग का पंचायत भवन ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नया पंचायत भवन बनाने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर गिरी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह धौनी, खुशाल सिंह धौनी, मनोज सिंह धौनी आदि ने बताया कि गांव में बहुत पुराना और जर्जर स्थिति में पहुंचा ग्राम पंचायत भवन इस बार आपदा की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत घर ध्वस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसमें रस्सी से तारबाड़ कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के लिए नया पंचायत घर स्वीकृत करने की मांग की है। संवाद