फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आपदा में ध्वस्त हुआ धौनी शिलिंग का जर्जर पंचायत भवन

Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
आपदा में ध्वस्त धौनी​शिलिंग का पंचायत घर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक में पिछले दिनों हुई भारी बारिश में धौनी शिलिंग का पंचायत भवन ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नया पंचायत भवन बनाने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्कर गिरी, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिंह धौनी, खुशाल सिंह धौनी, मनोज सिंह धौनी आदि ने बताया कि गांव में बहुत पुराना और जर्जर स्थिति में पहुंचा ग्राम पंचायत भवन इस बार आपदा की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत घर ध्वस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से उसमें रस्सी से तारबाड़ कर दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के लिए नया पंचायत घर स्वीकृत करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें