चंपावत। जिले की धौन दियूरी सड़क का निर्माण कार्य करोड़ों की लागत से किया जाएगा। इस सड़क के बनने से कई गांवों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
पीएमजीएसवाई की धौन से दियूरी 11 किमी सड़क का निर्माण कार्य 11 करोड़ से अधिक की लागत से होगा। नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि आदर्श चंपावत की परिकल्पना को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से लोगों के लिए आवाजाही सुगम होगी। उन्होंने बताया कि दियूरी से चल्थी 10.15 किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वन विभाग की अनापत्ति के लिए नोडल अधिकारी भारत सरकार को सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए भेजा गया है। धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने बताया कि सड़क के बनने से इस क्षेत्र की दर्जनों गांव जैसे बजोंन, नायला, आगर, बस्तियागूंठ आदि के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।