फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अचेत अवस्था में खाई में गिरा मिला धारचूला का युवक

Wed, 07 Feb 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर धौन स्वाला के बीच धारचूला निवासी एक युवक खाई में अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने उसे खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



बुधवार शाम धौन स्वाला के बीच एक युवक के 300 मीटर खाई में गिरे होने की सूचना यातायात पुलिस को मिली। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि घायल जीवन राम (47) पुत्र सिंद राम धारचूला का रहना वाला है। परिजनों को सूचित कर दिया है। घायल मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों की ओर से धारचूला पुलिस को दी गई थी। खाई से निकालने में स्थानीय ग्राम प्रधान नवीन सिंह, सुनील सिंह, नारायण दत्त, लक्ष्मी दत्त, शंकर दत्त, रोहित सिंह ने पुलिस की मदद की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें