फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में आज से उमड़ेंगे श्रद्धालु, रात को भी होंगे दर्शन

Sat, 30 Dec 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि देवी। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। नए साल के जश्न के लिए मां पूर्णागिरि धाम में रविवार से श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू होगा। वर्षांत और नए साल पर 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के उमडऩे की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी तैयारियों को पुख्ता करने का दावा किया है। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि श्रद्धालु 31 दिसंबर और पहली जनवरी की रात को भी श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मेला क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एसडीएम आकाश जोशी का कहना है कि नव वर्ष के मेले के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। इसके अलावा सफाई, स्वास्थ्य, बिजली आदि की व्यवस्था भी सुचारु है।

51 शक्तिपीठों में एक है पूर्णागिरि धाम
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि देवी का धाम 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देवी सती की नाभि गिरी थी। इस कारण मां पूर्णागिरि शक्तिपीठ को देवी सती की नाभि स्थली के रूप में भी माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता की आराधना करने वालों की देवी मां मनोकामना पूर्ण करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें