श्री श्याम बाबा जागरण भक्ति संध्या से पूर्व टनकपुर नगर में निशान यात्रा निकालते श्याम भक्त। संव
टनकपुर (चंपावत)। श्री श्याम बाबा जागरण भक्ति संध्या के मौके पर श्याम भक्तों ने शुक्रवार को नगर में बाबा श्याम खाटू की भव्य निशान यात्रा निकाली। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ सीताराम खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर जागरण स्थल उत्सव गार्डन पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल श्याम भक्तों की भीड़ रास्ते भर भक्ति गीतों पर थिरकती रही।
श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से निकाली गई यात्रा में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भीड़ रही। यात्रा शुभारंभ से पूर्व सीताराम मंदिर (खाटू बाबा श्याम मंदिर) में पं. राजेश पांडेय के पौरोहित्य में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। यात्रा में महेंद्र बंसल, रोहिताश अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, अनिल सरन, गोपाल अग्रवाल, राजीव गर्ग, अनुज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बीना अग्रवाल, ममता गर्ग, अंजू गर्ग, ऊषा गर्ग, संतोष मित्तल, राकेश अग्रवाल, मनविंदर छाबड़ा, राजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि शामिल थे। संवाद