फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मानेश्वर मंदिर भगवान की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Sun, 22 Jun 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के मानेश्वर मंदिर में भजन कीर्तन कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के मानेश्वर महादेव मंदिर में एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मठाधीश धर्माराज पुरी महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भजन भक्त को भगवान से जोड़ता है। जब व्यक्ति भजन का श्रवण करता है तो उसका मन एकाग्र हो जाता है। इस दौरान पूरनपुर से आए भजन गायक राज मिश्रा ने रामायण, महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से लोगों को भगवान के नाम का महत्व बताया। ढोलक में संगत रमाकांत मिश्रा ने दी। इस दौरान मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस दौरान चंपावत व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महंत बालेश्वर महादेव मंदिर पवन गिरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर पुजारी बसंत रसयारा, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र पांडेय, प्रेम सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान नवीन बोहरा, वरिष्ठ समाजसेवी हरीश बोहरा ने सहयोग किया। यहां अधिवक्ता गौरव पांडेय, संजय पांडेय, अधिवक्ता अमित गड़कोटी, बबलू, रोहित, धरमवीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें