लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के कालाकोट में चल रहे भूमिया देवता के 22 दिनी जागर सुनने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से 120 साल बाद गांव में जागर का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की पुरोहित शेखर चंद्र पाटनी ने पूजा अर्चना कराई। सुबह देव डांगरों ने पूजा की। जागर गायक दिनेश सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह जागर में लोक देवताओं का आवाहन कर रहे हैं। वहां समिति अध्यक्ष उमेश कालाकोटी, प्रेम राम, मदन मोहन, अनिल, भवानी प्रसाद, कृष्णा राम, घनश्याम, अंकित,महेश, केशव राम, हरिराम, विजय कालाकोटी आदि मौजूद रहे।