मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वाराही धाम में छत्र भेंट करते मेला समिति के लोग।
- फोटो : TANAKPUR
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। देवीधुरा की बगवाल के साक्षी बनने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना की। बाद में हुई जनसभा में उन्होंने धार्मिक पर्यटन को विस्तार देने के साथ देवीधुरा के बगवाल को और अधिक ऊंचाई देने का आश्वासन दिया। कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों को भव्यता देने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की शुरुआत की गई है। इस मिशन के तहत ही मां वाराही धाम देवीधुरा को भी जोड़ा जाएगा।
सीएम ने कहा कि देवीधुरा के बगवाल पूजन से क्षेत्र में खुशहाली आएगी। धामी ने गहड़वाल खाम के योद्धा भवन के काम को अगले बगवाल से पहले पूरा कराने की बात कही। मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में पुलिस चौकी की मंजूरी दी। कहा कि राज्य के 25 साल पूरे होने पर उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा।