फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी धरने पर बैठी देवीधुरा संघर्ष समिति

विज्ञापन
देवीधुरा में विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में बैठे लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा संघर्ष समिति ने दस सूत्री मांगों के लिए रविवार को चौथे दिन भी हरु-सैम मंदिर परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण ईश्वर सिंह बिष्ट का कहना था कि समिति ने पहले एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन लंबे समय बाद भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। इससे बाराही धाम देवीधुरा क्षेत्र के लोगों में रोष है। आंदोलन को जनप्रतिनिधियों, छात्रों और व्यापारियों के साथ आम लोगों ने भी समर्थन दिया। ग्रामीणों ने देवीधुरा को उप तहसील बनाने, राजकीय एलोपैथिक अस्पताल के उच्चीकरण, आदर्श डिग्री कॉलेज देवीधुरा में नए विषयों की मंजूरी, देवीधुरा में एसबीआई की शाखा और एटीएम खोलने, रीठाखाल में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, केदारनाथ से रीठाखाल तक पांच किमी सड़क निर्माण, देवीधुरा डिग्री कॉलेज जाने वाली सड़क का निर्माण, देवीधुरा में लिफ्ट पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग की। रविवार को योगेश सिंह मेहरा, अमित सिंह राणा, गोविंद सिंह नेगी, मनोज कठायत, प्रकाश सिंह मेहरा, धीरज नाथ महंत, लोकेश जोशी, विक्रम सिंह नेगी आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें