फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ देवीधुरा दीपोत्सव का श्रीगणेश

विज्ञापन
देवीधुरा दीपोत्सव में सांस्कृतिक छटा बिखेरती पिथौरागढ़ की टीम। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा का पांच दिनी दीपोत्सव कार्यक्रम झांकी के साथ शुरू हुआ। शुक्रवार को उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने शुभारंभ किया। मां वाराही मंदिर समिति और दीपोत्सव आयोजन समिति के आग्रह पर निगम अध्यक्ष ने 25 गरीब बालिकाओं का निजी स्तर पर विवाह कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

बगवाल के लिए प्रसिद्ध मां वाराही धाम देवीधुरा में दीपोत्सव कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। देवीधुरा मंदिर से हनुमान मंदिर होते हुए स्टेशन चौराहे तक निकली शोभायात्रा में पिथौरागढ़ के छोलिया सांस्कृतिक मंच, सरस्वती शिशु मंदिर देवीधुरा, योगेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जीआईसी, संस्कृत महाविद्यालय के छात्र- छात्राएं शामिल थे। महोत्सव के लिए मंदिर परिसर में रंग और फूलों से रंगोली बनाने के साथ मंदिर परिसर को सजाया गया है।
पिथौरागढ़ से आई प्रकाश सिंह रावत की टीम और देवीधुरा स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आठ नवंबर को महोत्सव का समापन होगा। आयोजन में समिति के महामंत्री चंदन बिष्ट, उपाध्यक्ष हरीश चम्याल, कोषाध्यक्ष विक्रम कठायत, ईश्वर बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, नवीन राणा, गोकुल कोहली, प्रकाश महरा, संजय चम्याल, मनोज कठायत, राकेश बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा विश्वकर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मां वाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, दीपोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रवीण जोशी, एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ बीसी पंत, एसओ देवनाथ गोस्वामी, सुरेश चंद्र भट्ट, दिनेश गहतोड़ी, दिनेश चम्याल, हयात सिंह, मोहन सिंह, दीपक भट्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, राजेंद्र बिष्ट, कीर्ति बल्लभ जोशी, मुकेश महराना, दीपक पाठक, श्याम ढेक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें