फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रुमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की...

Sun, 02 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नन्हें कलाकार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार के पांच दिनी देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। रूमझूमा, रामलीला कमेटी और कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में रूमझूमा के नृत्य निर्देशक रोहन सिंह राजपूत के निर्देशन में कलाकारों ने वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कलाकारों ने रुमाली का गांठा रियूड़ी लखनऊ की, लाठी टेकदे बोजो बोकदे ल्याऊं ल्याऊं, तिमरो हमरो माया हो कांछी लागी रौली देहरादून मां आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं।



विजय, चित्रांशी, स्वर्णिमा, मानसी, चित्रा अव्वल
लोहाघाट (चंपावत)। देवी महोत्सव में पुरस्कार वितरण के साथ विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक वर्ग की हिंदी सुलेख में विजय जोशी, हर्षिता राज, आयुष वर्मा, मैत्री कार्की, हृदयांशी जुकरिया, जूनियर वर्ग में चित्रांशी, लक्षिता, चित्रा, छवि, मनीषा, अंग्रेजी सुलेख में स्वर्णिमा, शैलवी, लक्षिता, चिराग, योगिता, जूनियर वर्ग में मानसी, देविना, परी, छवि, मानषी, जीके प्राथमिक वर्ग में ऐश्वर्य, प्रशांत, आयुष, ऋषिराज, जूनियर में चित्रा, रिषिका, सौम्या, सार्थक, मुर्गा झपट प्रतियोगिता में दीपांशु, चंचल, सचिन, बालिकाओं में स्नेहा, किरन, दीक्षा अव्वल रही। फुटबॉल में कलीगांव ने राइकोट को हराया। रेंजर दीप चंद्र जोशी ने 100 पौधे दिलाए। आईटीबीपी के हिमवीरों ने इन्हें देवीधार परिसर में रोपा। पंतनगर के राजकुमार गोयल उर्फ पप्पू लाला की ओर से कन्या पूजन करवाया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में प्रकाश राय और नरेश राय ने संचालन किया। आयोजन समिति की ओर से नाथू राम राय, कैलाश बगौली, डॉ. महेश ढेक ने बीडी जोशी, अभिनव गहतोड़ी, रोहित पुनेठा, अखिल राय, रमेश पुनेठा, राकेश बगौली, खिलानंद जोशी, राजेश जोशी, शरद जोशी आदि सहयोगियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


आज निकलेगी डोला रथ यात्रा
लोहाघाट (चंपावत)। देवीधार महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को निकलने वाली मां भगवती और मां महाकाली की डोला रथ यात्रा मुख्य आकर्षण होगी। इसमें रायनगर चौड़ी, डैंसली और कलीगांव से देवी रथ यात्राएं निकलेंगी। रथ यात्राओं की तैयारी के लिए कई ग्रामीण जुटे हैं। दोपहर बाद तीनों ही गांवों से रथ यात्राएं निकलेंगी।

चंपावत में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते नन्हें कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें