चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित प्रथम सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इसमें में छात्र-छात्राओं ने अनूठी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने महोत्सव को बाल वैज्ञानिक नजरिया विकसित करने में मददगार बताया। उन्होंने विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया।
आयोजक संस्था उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक दुर्गेश पंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वैज्ञानिक देवेंद्र मेवाड़ी ने कहानी के जरिये संपूर्ण ब्रह्मांड की, अग्रिम सुंदरियाल ने भौतिक विज्ञान, आलोक मैथानी ने रसायन विज्ञान, कमल पांडे ने अंतरिक्ष शिक्षा और सीएम सिंह ने खगोलीय जानकारी दी। डॉ. प्रहलाद सिंह अधिकारी और समन्वयक डॉ. पीयूष जोशी के संचालन में हुए महोत्सव में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। महोत्सव में उत्तर काशी, चमोली रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के 250 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सीईओ जितेंद्र सक्सेना, डॉ. कल्याण सिंह रावत, जेएनवी के प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, डॉ. विनोद रावत, प्रो. संजय पंत, एनएस सिजवाली, एसए हामिद, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
जूनियर वर्ग के विजेता:
पोस्टर प्रतियोगिता (स्थानीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली): राजीव नवोदय स्कूल गैरसैण की संजना, विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर के मयंक भट्ट, और सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, गापेश्वर की अपर्णा।
नाटक (पर्यावरण संरक्षण जागरूकता): जीआईसी कबाइंडहाली, जीआईसी बांस और राउमावि पंतक्वैराली बागेश्वर।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी: होली विजडम लोहाघाट के अरमान पुनेठा, दिव्यांश गड़कोटी, तनिष्क जोशी, अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग के प्रखर रावत, ख्याती सेमवाल, कृश पंवार और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शक्तिपुरम उत्तरकाशी के सुशांत नेगी, अंजलि, रीतिका।
कविता पाठ (हिंदी): घसार पिथौरागढ़ के दीपक कुमार, बिसारी की दीया मेहता और जीआईसी कोटी चांदपुरी की कशिश।
कविता पाठ (अंग्रेजी): रुद्रप्रयाग का आराध्य भट्ट, टनकपुर विजन पब्लिक स्कूल का शौर्य परवाल और हिमालय इंटर कॉलेज चौकड़ी के प्रियांशु जोशी।
सीनियर वर्ग विजेता:
पोस्टर प्रतियोगिता: जीआईसी कमसाल, राजीव नवोदय विद्यालय गैरसैण और जीआईसी मलनाभार उत्तरकाशी।
नाटक (पर्यावरण संरक्षण जागरूकता): एलबी शास्त्री इंटर कॉलेज सनेती बागेश्वर, जीजीआईसी एचोंली पिथौरागढ़ और जनता इंटर कॉलेज झिझोरी चमोली।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी: होली विजडम लोहाघाट की वंशिका जोशी, अनिरुद्ध गोस्वामी, गौरव पंत, राजीव नवोदय विद्यालय गैरसैंण के प्रवीण, गुंजन, मोनिका और ऊखीमठ जीआईसी की स्नेहा, दीक्षा व जीआईसी कांडाभरदार रुद्रप्रयाग की तन्वी।
कविता पाठ (हिंदी): जीआईसी सनीती बागेश्वर, जीआईसी डूंडा उत्तरकाशी और जीआईसी बैरासकुंड चमोली।
कविता पाठ (अंग्रेजी): जीजीआईसी उत्तरकाशी की वर्षा, होली विजडम लोहाघाट की प्रांजलि लोहनी और हिमालय इंटर कॉलेज चौकड़ी के लक्ष्य रौतेला।
चंपावत में आयोजित सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में डीएम, यूकॉस्ट के डीजी और अन्य अतिथियों ?- फोटो : CHAMPAWAT