ऋषेश्वर महादेव मंदिर में अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते देव डांगर। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। अष्टमी पर ऋषेश्वर मंदिर में 12 गांवों से आए देवडांगरों ने स्नान कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद बनीगांव, कलीगांव, सिरमोली, रायकोट, डेंसली, रायनगर चौड़ी, बंदेलाढेक, कोलीढेक, तल्लाखतेड़ा, ईड़ाकोट, भुमलाई, गंगनौला से देव डांगर बारी बारी से ऋषेश्वर मंदिर लोहाघाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने लोहावती नदी में स्नान किया। देव जत्थों के मंदिर में पहुंचने पर पूरा ऋषेश्वर परिसर बम-बम भोले और ऋषेश्वर महाराज की जय-जयकार से गुंज उठा। देवडांगरों का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। संवाद