बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी ग्राम में विगत दिनों श्रीमद्भागवत कथा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के अलावा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। कुछ कमियों को दूर करने और भविष्य में बेहतर व्यवस्था करने पर मंथन हुआ। भूमिया मंदिर कमेटी सदस्यों और कथा आयोजन समिति सदस्यों के सुझाव भी लिए गए। बैठक की अध्यक्षता मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी और संचालन दिनेश भट्ट ने किया।