फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में उप-प्रधानों ने ली पद की शपथ

Mon, 03 Aug 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट में शपथ लेते नव निर्वाचित उप ग्राम  प्रधान। 
विज्ञापन
चंपावत। जिले के चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी ब्लॉकों में सोमवार को नवनिर्वाचित उप-प्रधानों ने शपथ ली। चंपावत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनिर्वाचित उप-प्रधानों और सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संबंधित विकासखंडों में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इधर बाराकोट, लोहाघाट और पाटी में भी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने और लोहाघाट ब्लॉक में एडीओ पंचायत जनार्दन ओली ने सभी नव निर्वाचित उप प्रधानों को शपथ दिलाई। वहीं पाटी ब्लॉक में भी नवनिर्वाचित उपप्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडीओ भुवन पांडेय, हरगोविंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि हरीश कुमार, महासिंह बिष्ट, प्रधान संगठन के महासचिव नवीन जोशी, अश्विनी सागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें