फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण की मांग उठाई

Thu, 03 Aug 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रेमनगर लोहाघाट में वंचित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण की मांग पूरी न होने पर आंदोलन की रणनीति तैयार की। वंचित राज्य आंदोलनकारी खीम सिंह पाटनी की अध्यक्षता और बबलू नाथ गोस्वामी के संचालन में कहा कि राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कई आंदोलनकारी चिह्नीकरण कराने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार राज्य आंदोलन में अहम भूमिका अदा करने वाले लोगों की सुध नहीं ले रही है। लोगों ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद गठित राज्य आंदोलनकारी सलाहकार समिति ने भी इसकी संस्तुति की थी। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा जारी है। उन्होंने जल्द ही राज्य आंदोलनकारियों का चिह्केनीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर नवीन चंद्र, खिलानंद, प्रकाश सिंह, भावना, लक्ष्मी देवी, महेश चंद्र, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें