टनकपुर (चंपावत)। रेलवे ने टनकपुर-पीलीभीत के बीच संचालित डेमू ट्रेनों का नंबर बदल दिया है। स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि महाप्रबंधक गोरखपुर के आदेश पर पीलीभीत से टनकपुर आने वाले डेमू ट्रेन का नंबर 55373 से बदल कर 75309 और टनकपुर से पीलीभीत जाने वाली ट्रेन का नंबर 55376 से बदल कर 75310 किया गया है। उन्होंने बताया कि बरेली सिटी से पीलीभीत आने वाली डेमू ट्रेन का नंबर 55361 से बदल कर 75307 और पीलीभीत से इज्जतनगर जाने वाली ट्रेन का नंबर 55368 से बदल कर 75308 किया गया है।