फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के जीआईसी चौमेल में ​शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौमेल में अंग्रेजी शिक्षक और प्रवक्ता का स्थानांतरण होने के बाद उनके प्रतिस्थानी न भेजने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अंग्रेजी शिक्षक तैनात करने के साथ विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मत की मांग उठाई। जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अजय बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष योगेश सिंह और ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में अभिभावकों ने विद्यालय की समस्याओं पर चर्चा की। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के एलटी शिक्षक और प्रवक्ता दोनों का स्थानांतरण कर दिया है। प्रधानाचार्य का पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहा है।
जीर्ण विद्यालय भवन की मरम्मत नहीं हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज सिंह, मिलाप सिंह, शेखर जोशी, किशोर सिंह, कुलदीप फत्र्याल, गीता देवी, कमला देवी, बबीता देवी, मीना देवी, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें