फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन

Tue, 09 Jan 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगरपालिका की आदर्श कॉलोनी में लंबे समय से कूड़े का निस्तारण न होने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द कूड़ा निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना था कि करीब एक माह से उनके मोहल्ले में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका की ओर से कूड़ा वाहन नहीं भेजा जा रहा है। इससे लोग सड़क किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर हो गए हैं। कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर नगर पालिका में संपर्क करने पर उन्होंने कूड़ा वाहन में खराबी का हवाला दिया गया। लोगों ने कहा कि यदि कूड़ा वाहन खराब है तो वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में चंद्रशेखर राय, माधवानंद, हरीश चंद्र, लीलांबर गहतोड़ी, विमला बोहरा, जगन्नाथ, गीता मेहता, ज्योति फर्त्याल, निर्मला देवी आदि शामिल रहींं। इधर ईओ प्रियंका रैंकवाल ने बताया कि नगर के मोहल्लों में जहां बड़ा वाहन नहीं जा पाता है, वहां छोटा वाहन भेजकर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा था लेकिन कूड़ा वाहन के खराब होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अब नगर के मोहल्लों में हाथ गाड़ी से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

शोषण के खिलाफ पर्यावरण मित्रों का कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन

चंपावत। घर-घर से कूड़ा कलेक्शन कर रहे पर्यावरण मित्रों ने मंगलवार को शोषण का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपा। सफाई मित्रों का कहना है कि केपीएस कंपनी के सुपरवाइजर एनडी तिवारी की ओर से कर्मचारियों को आए दिन बेवजह परेशान किया जा रहा है। साथ ही बहार निकालने और वेतन रोके जाने की धमकी के साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।
कहा कि अगर कार्य करने के लिए किसी भी प्रकार का सामान मांगा जाता है तो कंपनी की ओर से सामान देने के बजाय निकालने की धमकी दी जा रही है। बताया कि कुछ कर्मचारियों को बहार भी किया गया है जिससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मयंक, सुमित, संदीप, मनीष, आकाश, प्रिंस, विनोद, सनी, धर्मेंद्र, विजय, सियाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें