फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में टैक्सियों की डग्गामारी के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत मोटर स्टेशन पर प्रदर्शन करते टैक्सी यूनियन पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से चंपावत और लोहाघाट मार्ग पर डग्गामारी के विरोध में कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के चालकों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से डग्गामारी पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।
विज्ञापन

टैक्सी चालकों का कहना है कि चंपावत से टनकपुर जाने वाली टैक्सियों को नंबर पर लगाया जाता है लेकिन पीलीभीत चुंगी, रोडवेज बस स्टेशन, ककराली गेट आदि स्थानों पर उन्हें सवारियां नहीं भरने दी जाती हैं जिससे चंपावत- लोहाघाट की टैक्सियों को टनकपुर से या तो खाली आना पड़ता है या दूसरे दिन या तीसरे दिन आना पड़ता है। समस्त टैक्सी चालक टनकपुर में की जा रही डग्गामारी से बहुत परेशान हैं।
महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में शुभम कार्की, मुकेश कुमार, दीपक सिंह, राकेश कुमार, शिरोमणि जोशी, शंकर राम, प्रेम सिंह, प्रकाश चंद्र, सूरज पुजारी, राजू शेट्टी, ललित मोहन तिवारी, रिंकू यादव, नारायण सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें