फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिप्टी बहुउद्देशीय सहकारी समिति में नहीं पहुंची डिमांड की खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सिप्टी साधन सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से भेजी गई उर्वरक डिमांड अभी तक पूरी नहीं की गई है। समिति ने यूरिया के 90 और डीएपी के 20 बैगों की डिमांड अप्रैल माह में भेजी थी। खाद के समिति तक नहीं पहुंचने से काश्तकारों को बिना खाद लिए वापस घर लौटना पड़ रहा है। जिले के काश्तकार खाद के लिए समिति की आस लगाए बैठे हैं। इधर समय पर खाद नहीं पड़ने से काश्तकारों के खेतों में उगी फसल को नुकसान पहुंच रहा है। समिति की ओर से जल्द खाद की डिमांड पूरी किए जाने की अपील की है। समिति सचिव हरीश चंद्र मथेला ने बताया कि उर्वरक के लिए अप्रैल में भेजी डिमांड अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। क्षेत्र में 800 किसान हैं, आजकल 10 से 20 किसान खाद के लिए समिति का चक्कर रोज लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें