फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर से देहरादून वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग

Thu, 06 Jul 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विधायक प्रतिनि​धि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते लायंस क्लब के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब ने टनकपुर से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग उठाई है। इस संबंध में क्लब के शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर ट्रेन शुरू कराने के लिए रेल मंत्रालय में पहल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार को सौंपे ज्ञापन में क्लब ने कहा है कि टनकपुर क्षेत्र नेपाल सीमा से लगा होने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां से लंबी दूरी की रेल सेवा होनी जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, अनुराग अग्रवाल, क्रांतिमोहन सक्सेना, संजय अग्रवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें