फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
चंपावत कोतवाली में भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तहरीर सौंपते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संविद पात्रा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग उठाई है। इस संबंध में शुक्रवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। उनका कहना था कि बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी पर एक टीवी चैनल शो में अमर्यादित और अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित किया था। जिसके कुछ ही समय बाद हृदयाघात से राजीव त्यागी का निधन हो गया था। तहरीर देने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, दिग्विजय सिंह कार्की, तरुण वर्मा, नीरज पांडेय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें