टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ने एसडीएम आकाश जोशी को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि में हुई क्षति और भू-कटाव के रोकथाम के कार्य कराने की मांग की।
शुक्रवार को समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि सात जुलाई की अतिवृष्टि के बाद से काली मंदिर क्षेत्र और नागा क्षेत्र में पानी का बहाव सड़क पर है। पानी निकासी के लिए कोई कार्य न होने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। उन्होंने जगह-जगह चार काजवे पानी निकासी के लिए बनाने की मांग की है। साथ ही टुन्यास में धुनि स्थल का पुराना मार्ग और आने जाने वाली पुलिया के जीर्णोद्धार और वायर क्रेट्स आदि का निर्माण कराने की भी मांग की। संवाद