चंपावत। देवीधुरा में पशु अस्पताल नहीं होने से पशुपालकों को पशुओं का इलाज कराना आसान नहीं होता है। बीमार पशुओं के इलाज के लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि पशु अस्पताल की यहां पर सख्त जरूरत है। अधिकांश लोग पशुपालन से जुड़े हैं। ऐसे में उनके लिए बीमार पशुओं का इलाज कराना आसान नहीं होता है। उन्होंने पशुपालन विभाग से क्षेत्र में पशु अस्पताल खोलने की मांग की है। डिप्टी सीवीओ डॉ. एनपी आगरी ने बताया कि पशु अस्पताल खोलने के लिए ग्रामीणों की तरफ से कोई प्रस्ताव आएगा तो उसे प्रशासन को भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।