फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्राथमिक स्कूलों में बीएड प्रशिक्षितों को जगह देने की मांग

Fri, 22 Dec 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बीएड प्रशिक्षितों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल किए जाने को सरकार से विधेयक लाने की मांग के लिए राम सिंह धौनी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा कि उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के निर्देश (फैसले) से प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों के चयन पर बीएड के स्थान पर अब डायट को जगह दी जाएगी। इससे राज्य के बीएड कर चुके युवाओं को अब प्राथमिक शिक्षक से वंचित होना पड़ेगा। कहा गया कि राज्य में डायट की संख्या काफी कम है। उन्होंने सरकार से कानून में परिवर्तन कर बीएड को फिर से प्राथमिक स्तर पर जगह देने के लिए विधेयक लाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें