बनबसा (चंपावत)। बनबसा में गैर रजिस्ट्री भूमि पर निवास करने वाले नागरिकों की जमीनों का नियमितीकरण कराने की मांग को लेकर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बनबसा क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत लोग बिना रजिस्टर्ड भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे हैं। जमीन का स्वामित्व नहीं होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ, बैंक ऋण आदि सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने सीएम से जमीनों का नियमितीकरण करने के आदेश जारी करने की मांग की है जिससे लोगों को सहूलियत मिल सके। संवाद