फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आंबेडकर ग्राम फागपुर में सड़क बनाने की मांग

Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर के लोगों ने गांव की उत्तरी सीमा पर एनएचपीसी पावर चैनल से वाल्मीकि मंदिर तक सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आंबेडकर ग्राम फागपुर एससी बहुल गांव है जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक सैनिक और पूर्व सैनिक निवास करते हैं। कहा कि लंबे समय से एनएचपीसी पावर चैनल से वाल्मीकि मंदिर तक सड़क का निर्माण कराने की मांग की जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। प्रधान ने जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें