फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खुदाई धाम से जीआईसी गोलडांडा तक सड़क बनाने की मांग

Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम पंचायत परेवा में स्थित खुदाई धाम से जीआईसी गोलडांडा तक सड़क निर्माण की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इस संबंध में सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद की ओर से डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश महामंत्री भवान सिंह परवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि परेवा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। यदि इस निर्माणाधीन सड़क को खुदाई धाम से जीआईसी गोलडांडा तक पहुंचाया जाता है तो इससे क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों को लाभ पहुंचेगा और ग्रामीणों के लिए हल्द्वानी जैसे बड़े शहर से कम दूरी में जुड़ने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा है कि करीब छह किमी लंबाई की सड़क के लिए पूर्व में सर्वे भी हो चुका है। ज्ञापन देने वालों में कांतिबल्लभ जोशी, कैलाश तिवारी, तसलीम अमहद, किशोर कांडपाल, लीलाधर खोलिया, अरुण पंत, सूर्य कुमार, हरीश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें