टनकपुर (चंपावत)। बजरंग दल के प्रखंड मंत्री शुभम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन भेजकर धर्म विशेष के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लाउडस्पीकर्स की अधिक आवाज बुजुर्ग, बीमारों और नवजात शिशुओं को प्रभावित करती है। उन्होंने तत्काल लाउडस्पीकर उतरवाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में सोनू सक्सेना, मोहन सिसौदिया, रोहित चंद, सत्यम शर्मा, विनीत कुमार, हरीश आदि शामिल हैं।